भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने वालों को मिलेगा 'बॉडीगार्ड'
हरियाणा गृह विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार भ्रष्टाचार के विरूद्घ आवाज उठाने वाले तथा आरटीआई कार्यकर्ताओं या उनके किसी अन्य निकट सम्बन्धी को किसी प्रकार का जान का खतरा है तो वे उपायुक्त या जिला पुलिस के पास जाकर आवदेन कर सकता है। आवेदन के बाद अधिकारी खतरे का पता लगाने के लिये कार्यवाही करेगा। जिला पुलिस निरीक्षक तथा अपराध अन्वेषण विभाग आदि से धमकी की रिपोर्ट मांगी जाएगी।
धमकी की गंभीरता को देखते हुए भ्रष्टाचार के विरूद्घ आवाज उठाने वाले तथा आरटीआई कार्यकर्ताओं को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस प्रक्रिया में तुरंत या एक सप्ताह के भीतर सुरक्षा दे दी जाएगी। इन मामलों के लिए राज्य के मुख्य सूचना अधिकारी, महानिदेशक व पुलिस की सलाह से एक विशेष कमेटी बनाई जाएगी जोकि ऐसे मामलों को बारीकी से देखेगी। इस दौरान सुरक्षा बढ़ाने, घटाने या फिर वापिस लिए जाने का भी प्रावधान बनाया गया है। यह सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा धमकी की समीक्षा या रिपोर्ट पर निर्भर करेगा जो हर छ: महीने बाद किया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications