लिखित इस्‍तीफे के बाद जस्टिस सेन के महाभियोग पर संशय

Justice Sen may avoid impreachment after written Resignation
दिल्‍ली। कलकत्‍ता हाईकोर्ट के जस्टिस सौमित्र सेन ने हस्‍तलिखित और हस्‍ताक्षर पूर्ण अपना इस्‍तीफा राष्‍ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल को सौंप दिया है। इससे पहले उन्‍होंने फैक्‍स से राष्‍ट्रपति को इस्‍तीफा सौंपा था। जो संविधान के अनुरूप नहीं था। राष्‍ट्रपति ने इस्‍तीफा कानून विभाग को सौंप दिया था। इसके बाद अटॉर्नी जनरल जीई वाहनवती ने उन पर महाभियोग लगाने की सिफारिश जारी की थी।

संविधान के तहत जस्टिस द्वारा राष्‍ट्रपति को सौंपा जाने वाला इस्‍तीफा खुद लिखा हुआ होना चाहिए और उस पर उसके हस्‍ताक्षर भी होने चाहिए। अब इस बात पर संशय बरकरार हो गया है कि दोबारा इस्‍तीफा दिए जाने के बाद उन पर महाभियोग चलाया जाए या नहीं। राज्‍यसभा में पहले ही उन पर महाभियोग चलाने को मंजूरी मिल चुकी है। अब यह लोकसभा में पहुंच गया है।

इस बार जस्टिस सेन ने संविधान के अनूरूप अपना इस्‍तीफा राष्‍ट्रपति को भेज दिया है। अब इस बात की उम्‍मीद बहुत कम है कि उनके खिलाफ महाभियोग का मामला अब आगे चलाया जाए। दो बार पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं जब महाभियोग से बचने के लिए जस्टिस के पद से किसी ने अपना इस्‍तीफा दे दिया हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+