हरियाणा: नर्स के साथ मिलकर बच्ची को बेचा

Woman sells baby girl in Haryana
फतेहाबाद। यहां के सिविल अस्पताल पर एक महिला ने इलाज के लिए आई उसकी दूधमुंही बच्ची को बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। यहां तक की महिला ने इसमें अपने पति और एक नर्स का हाथ होने की बात भी कही है। बच्ची के लापता होने पर महिला ने अस्पताल में खूब हंगामा किया। बच्ची के गम में महिला बदहवास है।

महिला द्वारा शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस आरोपी नर्स से पूछताछ कर रही है। राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव सिनसिनी निवासी दम्पती हाल में सिरसा के आटो मार्केट में रह रहा है। महिला गीता का आरोप है कि उसके शराबी पति व अस्पताल की नर्स ने मिलकर उसकी 25 दिन की बच्ची को बेच दिया है।

महिला ने बताया कि उसकी बेटी खुशबू को सोमवार को बुखार होने पर उसके पति ने सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया था। शाम को जब वह अनाज मंडी में थी तो उसके पति ने नर्स से मिलीभगत कर महम के एक दम्पती को उसकी बच्ची को पांच हजार रुपये में बेच दिया है।

महिला के पति रवि उर्फ खरगा का आरोप है कि सोमवार सायं वह अपनी बच्ची का इलाज कराने के लिए अस्पताल आया था। उस समय उसने शराब पी रखी थी। उसने नर्स से बच्ची के लिए दूध का इंतजाम करने को कहा था। उसका आरोप है कि नर्स ने उसे एक दम्पती के साथ बस स्टैंड पर भेजा, जहां उसकी जेब में दम्पती ने जबरदस्ती 19 सौ रुपये डाल दिए और बच्ची को उससे लेकर बस से चले गए।

स्टाफ नर्स सरोज ने संपर्क करने पर बताया कि उक्त व्यक्ति उसके पास आया कि वह अपनी बच्ची को किसी को गोद देना चाहता है क्योंकि उसकी पत्नी बच्ची को संभालने में असमर्थ है। एसएमओ डा. एनके गोयल ने बताया कि इस बच्ची को न तो अस्पताल में दाखिल करने का कोई रिकॉर्ड है और न ही डिस्चार्ज करने का।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+