मसूद हत्‍याकांड की सीबीआई जांच हो: दिग्विजय सिंह

Digvijay demand for CBI investigation in Masood Murder case
भोपाल। पिछले काफी दिनों से सार्वजनिक तौर पर किसी भी मामले पर टिप्‍पणी न करने वाले कांग्रेस महासचिव और मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपनी चुप्‍पी तोड़ते हुए आरटीआई कार्यकर्ता शेहला मसूद की हत्‍या की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह काफी आश्‍चर्यजनक है कि भोपाल में आरटीआई कार्यकर्ता की दिनदिहाड़े हत्‍या कर दी जाती है और पुलिस इसका सुराग नहीं लगा पाती है।

आरटीआई कार्यकर्ता शहेला मसूद की हत्‍या मामले की जांच भोपाल पुलिस कर रही है। पुलिस को शहेला मसूद के लैपटॉप से जो जानकारियां मिली हैं उसके आधार पर भाजपा सांसद तरुण विजय से पूछताछ करेगी। शहेला मसूद के लैपटॉप से मिली जानकारियों के मुताबिक उनका भाजपा सांसद तरुण विजय से काफी मिलना जुलना था। इस मामले पर अपनी सफाई देते हुए तरुण विजय ने भी कहा था कि वे तरुण विजय को काफी अच्‍छी तरह से जानते थे लेकिन उनकी हत्‍या के बारे में उन्‍हें कोई जानकारी नहीं है।

आरटीआई कार्यकर्ता की हत्‍या के बाद से इस कानून के तहत जानकारियां प्राप्‍त करने वाले लोगों की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान उठने लगे हैं। इससे पहले भी कई बार आरटीआई कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले हो चुके हैं। अपनी जान की डर से अब लोग आरटीआई के तहत जानकारियां लेने से डर रहे हैं। अभी तक भोपाल राज्‍य सरकार ने इस हत्‍या की सीबीआई जांच को मंजूरी नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+