ईद का तोहफा- हुड्डा सरकार ने हज कमेटी को दी जमीन
गुडग़ांव। रमजान के महीने में ईद के मौके पर प्रदेश के मुस्लिमों को मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने एक बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश सरकार ने हरियाणा राज्य हज कमेटी को गुडग़ांव में 1627 वर्ग मीटर जमीन अलॉट की है। हरियाणा राज्य औद्योगिक आभारभूत संरचना विकास निगम के आदेशों के बाद गुडग़ांव हुडा के अस्टेट ऑफिसर-।। ने हरियाणा राज्य हज कमेटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को इस सन्दर्भ में पत्र भेजा है।
99 साल के पट्टे पर मिली जमीन
हज कमेटी के चेयरमैन एवं नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने मुख्यमंत्री का हज कमेटी को जमीन अलॉट किए जाने लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हज कमेटी के कार्यालय के अलावा मस्जिद एवं गेस्ट हाउस के लिए जमीन की मांग बरसों से चली आ रही थी। वे इस सन्दर्भ मेंं कुछ माह पूर्व ही मुख्यमंत्री से मिले थे।
आफताब ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें जगह के लिए शहर का नाम तय करने को कहा था। चेयरमैन ने कहा कि कमेटी सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया, क्योंकि दिल्ली हवाई अड्डा नजदीक है, इसलिए गुडग़ांव में जमीन मिलना फायदेमंद रहेगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने हज कमेटी के आग्रह को स्वीकार करते हुए इस सन्दर्भ में एचएसआईआईडीसी को दिशा निर्देश दिए। आफताब ने कहा कि सरकार ने 99 साल के पट्टे के लिए हज कमेटी को यह जमीन दी है।
मस्जिद का निर्माण करवाया जाएगा
उन्होंने कहा कि हज कमेटी द्वारा इस जमीन पर एक मस्जिद का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा, हज कमेटी का कार्यालय होगा, स्टाफ के लिए जगह का प्रबन्ध किया जाएगा और हज यात्रियों के ठहरने के लिए गेस्ट हाउस का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए केन्द्रीय हज कमेटी से भी अनुदान लेने के लिए राज्य कमेटी का शिष्टमंडल जल्द ही मिलेगा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा भी इस कार्य के लिए आर्थिक सहयोग दिया जाएगा। आफताब ने कहा कि गुडग़ांव, क्योंकि दिल्ली एयरपोर्ट के नजदीक है, इसलिए हज यात्रियों को यहां से आसानी रहेगी। दूर दराज से आने वाले हरियाणा के हज यात्री एक दिन पहले ही गुडग़ांव पहुंच सकेंगे और बाद में समय से अपनी फ्लाइट ले सकेंगे। फ्लाइट लेट होने या रद्द की सूरत में उन्हें रूकने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
हज कमेटी चेयरमैन ने कहा कि गुड़गांव में बनने वाले हज कमेटी के कार्यालय में हज यात्रियों की यात्रा से स बन्धित सभी प्रकार का ब्यौरा मौजूद रहेगा। इस सिस्टम को पूरी तरह से क प्यूटरीकृत किया जाएगा, ताकि अपने घर बैठे-बैठे ही हज यात्री अपनी टिकट एवं यात्रा से जुड़ी तमाम जानकारियां हासिल कर सकें।












Click it and Unblock the Notifications