सांसदों के करीबी ही जा सकेंगे संसद भवन के अंदर

वैसे सचिवालय ने अब यह भी तय कर दिया है कि कोई भी सांसद दो से ज्यादा व्यक्ति को एक दिन के अंदर पास जारी नहीं कर सकता। वहीं सचिवालय ने सदस्यों से अनुरोध किया है कि कृपया यह सुनिश्चित करें कि वह उन सभी व्यक्तियों को जिनके लिए वह दर्शक प्रवेश पत्र का आवेदन कर रहे हैं व्यक्तिगत रूप से अच्छी तरह जानते हैं। सदस्यों को इसके लिए प्रमाण पत्र भी देना होगा जिस दर्शक के लिए वह पास की मांग कर रहे हैं। उन्हें व्यक्तिगत तौर पर जानते हैं और उनकी पूरी जिम्मेदारी लेते हैं।
यानी अब संसद परिसर में आगंतुकों का जाना कठिन हो गया है। आपको बता दें कि तीन दिन पहले कांग्रेस के एक सदस्य अनंतरामी रेड्डी की अनुशंसा पर दर्शक दीर्घा में प्रवेश पाए हरियाणा के युवक मनजीत सिंह ग्रेवाल ने संसद परिसर में अन्ना के समर्थन में नारेबाजी कर हड़कंप मचा दिया था। मनजीत सांसद के सचिव के मित्रों में शामिल था।












Click it and Unblock the Notifications