गर्म हुई गुजरात की सियासत, लोकायुक्त मुद्दे पर आडवाणी का विरोध

इस बीच बढ़ते हंगामें को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने सदस्यों से अपने स्थान पर जाने और प्रशनकाल चलने देने का आग्रह किया। लेकिन हंगामा शांत न होता देख सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। बीजेपी ने राज्यपाल कमला बेनीवाल पर संघीय ढांचे के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उनके कदम को अलोकतांत्रिक बताया और उन्हें वापस बुलाने की मांग की।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि संघात्मक ढांचा हमारे संविधान का अहम हिस्सा है और गुजरात पर लगातार जिस तरह से केंद्र की ओर से प्रहार हो रहा है, वह बहुत खेद की बात है। उन्होंने कहा कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पार्टी ने कार्य स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।
हाल ही में गुजरात की राज्यपाल कमला बेनीवाल ने कथित रूप से नरेंद्र मोदी सरकार से विचार विमर्श किए बिना आर ए मेहता को लोकायुक्त नियुक्त किया है। जिसे लेकर सदन में हंगामा हुआ, सदन की बैठक शुरू होने से पूर्व इस मुद्दे को लेकर आडवाणी ने गुजरात से 15 अन्य भाजपा सांसदों के साथ संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।












Click it and Unblock the Notifications