मुफ्त का खाना बंद कर दिया तो जान ले ली

आरोपी वहां खाना खाता था, विवाद के बाद उसकी यह सुविधा बंद कर दी गई थी। आशंका है इस लिए उसने बच्चों की हत्या कर दी।जानकारी के मुताबिक मूलत: आरा (बिहार) निवासी राजाराम सपरिवार जहांगीरपुरी एच ब्लॉक में रहता है। परिवार में उसकी पत्नी फुल कुमारी, दो बेटे सूरज (7), गोपाल (5) और बेटी अंजली है। सूरज और गोपाल सुबह टूशन से घर वापस आए। इसके बाद से दोनों लापता थे।
उसकी मां ने पड़ोस में रहने वाले उसके गांव के ही अशोक को बच्चों के बारे में पूछा तो उसने जानकारी होने से इनकार कर दिया और वह कमरे में ताला लगाकर भाग गया। पुलिस के सामने शक होने पर फुल कुमारी ने अशोक के कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों बच्चे उसके पलंग के नीचे मिले। दोनों अचेतावस्था में थे। पुलिस ने दोनों को अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
दोनों की गला घोंट कर हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक राजाराम और अशोक मूलत: आरा का रहने वाले हैं। दोनों में दोस्ती थी और अशोक ज्यादातर राजाराम के घर ही खाना खाता था। इन दिनों किसी बात पर दोनों में अनबन हो गई। इसके बाद वहां उसका खाना बंद हो गया। दो दिन से अशोक उसके घर खाना खाने के लिए नहीं आ रहा था। आशंका है कि रंजिश की वजह से ही अशोक ने दोनों की हत्या की है।












Click it and Unblock the Notifications