उत्तर प्रदेश: सड़क हादसे में 7 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा बांदा जनपद के गिरवां थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात उस वक्त हुआ जब एक निजी बस में सवार लगभग 50 लोग चित्रकूट धाम दर्शन के लिये जा रहे थे। बस की रफ्तार तेज थी। बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरी खाई में पलट गई। बस में सवार 7 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 40 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। सभी श्रद्धालु हमीरपुर जनपद के रहने वाले थे।
हादसे की जानकारी आस-पास के लोगों ने पुलिस को दी तो पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरु कर दिया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला जा सका। सात की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि घायलों को फौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें दर्जन भर लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि 7 अत्यधिक नाजुक स्थित वालों को कानपुर के लिये रेफर कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications