दुर्घटना में पांच महिलाओं सहित आठ मरे

घायलों को गंभीर हालत में नगर के विभिन्न निजी अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। घायल लोग भिवानी के चहड़ कलां गांव के हैं प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप डाला पलट गया और ट्रक उसके ऊपर चढ़ गया। इस कारण डाले में पीछे बैठे लोग बच नहीं पाए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया वहीं पिकअप डाले को कटर से काटकर शव निकाले गए।
सभी घायल और मृतक एक ही कुनबे के हैं। मरने वालों में चार सगे बहन भाई भी शामिल हैं। चहड़ कलां के पवन की दो बेटियों रेनू व धापा की दौलतपुर में शादी हुई है। धापा के बेटा हुआ था और पूरा परिवार इसी खुशी में छुछक देकर लौट रहा था। पवन की पत्नी सुशीला व बेटी रेनू की भी इस हादसे में मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications