इरीन तूफान पहुंचा न्यूयॉर्क, 21 की मौत

राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को इस तूफान में संयम बरतने की जरूरत है। तूफान के बीच लोगों को घरों से नहीं निकलना चाहिए। मौसम विभाग की जानाकरी के अनुसार इस तूफान की गति कम हो रही है। यह तूफान अब उत्तर की ओर मुड़ रहा है। कुछ दिनों में इस तूफान के पूरी तरह शांत हो जाने की उम्मीद है।
इरीन तूफान समुद्र की लहरों में होने वाली हलचल की वजह से उठता है। इस तूफान में भारी बारिश और तेज हवाएं चलती हैं। जो अमेरिका के पूर्वी तट क इलाकों में भारी तबाही का कारण बनता है। इस समय अमेरिकी राज्य न्यूयॉर्क इसकी सबसे ज्यादा चपेट में है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि इन इलाकों की ठप बिजली को जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications