विवेक विहार में युवक की हत्या, आनर कीलिंग का शक

Youth body recovered from vivek vihar in Delhi
नई दिल्ली। युवक अंकुर शर्मा (25) का शव सूर्य नगर के पास डीडीए में पड़ा मिला। उसके सीने पर गोली का निशान था। शव के पास ही एक तमंचा, खाली कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पड़ोसियों के मुताबिक अंकुर पास की एक लड़की से प्रेम करता था। दोनों के घर वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। हत्या इज्जत के नाम से जोड़कर देखी जा रही है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, उसके बाद ही तय हो पाएगा कि यह खुदकुशी का मामला है या हत्या का। पुलिस के अनुसार अंकुर परिवार के साथ सी-19/105 सूर्य नगर, गाजियाबाद यूपी में रहता था। इसके पिता सुभाष चंद शर्मा मिनिस्ट्री ऑफ केमिकल एंड फर्टिलाइजर में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। अंकुर किसी निजी कंपनी में नौकरी करता था। रात नौ बजे अंकुर को उसका कोई दोस्त घर से बुलाकर ले गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। अगले दिन अंकुर का शव डीडीए पार्क में मिला।

अंकुर के सीने में गोली का निशान था। अंकुर के परिजनों ने मामले पर कुछ भी बोलने मना कर दिया। एक पड़ोसी दीपक गुप्ता ने बताया कि अंकुर इलाके की एक लड़की से पिछले कई सालों से प्रेम करता था। दोनों के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। मौके पर मौजूद लोग इज्जत के नाम पर हत्या को जोड़कर देख रहे थे। मामले पर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रभाकर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+