अन्‍ना हजारे से मिलने रामलीला मैदान पहुंचे बिलासराव देशमुख

Vilasrao Deshmukh reach Ramlila Maidan to Meet Anna Hazare
दिल्‍ली। अन्‍ना हजारे के अनशन के दसवें दिन पहली बार ऐसा हुआ जब कांग्रेस का कोई बड़ा नेता रामलीला मैदान पहुंचे। महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री बिलासराव देशमुख आज अन्‍ना हजारे से अनशन तोड़ने की अपील करने रामलीला मैदान पहुंचे। दरअसल सरकार ने उन्‍हें अन्‍ना हजारे का अनशन तुड़वाने का जिम्‍मा सौंपा है। बिलासराव देशमुख पहले भी कई महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री पद पर रहते हुए कई बार अन्‍ना हजारे का अनशन तुड़वा चुके हैं।

अन्‍ना हजारे कई बार महाराष्‍ट्र में राज्‍य सरकार के खिलाफ भी अनशन कर चुके हैं। बिलासराव ने ऐसे में मुख्‍यमंत्री के पद पर रहते हुए कई बार उनके अनशन स्‍थल पर पहुंचकर उनका अनशन तुड़वाया है। इसलिए सरकार चाहती है कि देशमुख अन्‍ना हजारे के अनशन को तुड़वाने को कोई रास्‍ता निकालें। वैसे कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि सरकार ने अन्‍ना हजारे की शर्तें जानने के लिए देशमुख को रामलीला मैदान भेजा है।

बिलासराव देशमुख के साथ बैठक के बाद अन्‍ना हजारे ने कहा कि मैंने अपनी शर्तें प्रधानमंत्री तक पहुंचा दी हैं। अब प्रधानमंत्री इन शर्तों पर अगर रजामंदी देते हैं तभी मैं अनशन तोड़ूंगा। अन्‍ना हजारे ने यह भी कहा कि अगर जनलोकपाल बिल पर सबकी सहमति हो तभी वे अपना अनशन तोड़ेंगे। अन्‍ना हजारे अपनी शर्तों पर अड़े हुए हैं। अन्‍ना हजारे ने कहा है कि कल से ही जनलोकपाल बिल पर संसद में बहस शुरू हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+