स्टीव जॉब्स ने दिया इस्तीफा, टिम कुक होंगे एप्पल के नए सीइओ
विश्व
की दिग्गज कंपनी एप्पल के सीइओ स्टीव जॉब्स ने अपना इस्तीफा दे दिया है। वे एप्पल के संस्थापक भी थे। स्टीव जॉब्स ने कंपनी की आधारशिला एक गैराज से शुरू की थी। उन्नत तकनीक और सही मार्गदर्शन से उन्होंन एप्पल को दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नालॉजी कंपनी बना दिया। उनके कार्यकाल में एप्पल ने कई नई उचाइयों को छुआ। id="toptextpromo">आई-पॉड,
आई फ़ोन और हाल ही में आई-पैड को एप्पल ने लांच करके दुनिया भर में धूम मचा दी थी। एप्पल के प्रोडक्ट की मांग भी बढ़ी। आपको बता दे स्टीव कुछ दिनों से अज्ञात बीमारी से पीडि़त थे उन्हें क्या बीमारी थी इस बारे में कोई भी खुलासा नहीं किया गया है। बीमारी की वजह से वे दिनों से छ़ट्टी पर थे। उन्होंने कंपनी के सीइओ का पदभार टिम कुक को सौंप दिया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>55
वर्षीय स्टीव ने एप्पल कंपनी बोर्ड को लिखे पत्र में कहा है कि अगर कभी ऐसा समय आता है जब मुझे लगता है कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर पा रहा हू तो मै आप सब लोगों को इस बारे में बताउगा और वो समय अब आ गया है साथ में उन्होंने अपने साथ कार्य कर रहे सभी लोगों को धन्यवाद भी कहा है। टेक्नालॉजी प्रॉडक्ट में अग्रड़ीं एप्पल के विशेषज्ञों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इस घटना से कंपनी के उपर कोई असर नहीं पड़ेगा। बीजीसी फ़ाइनेंशियल के विशेषक कॉलिन गिलीज़ के अनुसार स्टीव आगे भी कंपनी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।











Click it and Unblock the Notifications