महाराष्ट्र में भ्रष्ट अधिकारी को मिली बहाली

यह मामला महाराष्ट्र के पालगर नगर निगम की है जहां की एक अधिकारी प्रियंका केसारकर को एक बिल्डर से रिश्वत के रूप में 1.5 लाख रुपए लेते पकड़ा गया था। इसके बाद इसका बहुत तेज विरोध हुआ था। विरोध जताने के लिए स्कूल,कॉलेज, ऑटो और बिल्डरों ने बंद किया था। इसके बाद प्रियंका केसारकर ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी।
भ्रष्ट अधिकारी की फिर से बहाली पर बवाल मच गया है। लोगों ने नगर निगम के सामने विरोध प्रदर्शन किया और प्रियंका केसारकर को अपने दफ्तर में जाने से रोका। कई राजनीतिक पार्टियां भी इस मामले में कूद गई हैं। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चाहव्ण को चिट्ठी लिखकर मामले की सीआईडी से जांच कराने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications