स्कूलों की प्रार्थना में आत्मरक्षा के गुर सिखेंगी छात्राएं

इस दिशा में जो योजना बनाई गई है उस पर सभी मातहत पुलिस अधिकारियों को भी संजीदगी से अमल करने के आदेश पुलिस अधीक्षक पी.आर. सिंह ने दिए हैं। इसके संदर्भ में जिले में चलने वाले सभी स्कूल-कालेजों में पढऩे वाली छात्राओं को प्रेयर (प्रार्थना) में स्कूल एवं कालेज प्रबंधन की मदद से आत्मरक्षा के गुर सीखाए जाने तय किए गए हैं।
एसपी श्री सिंह ने स्कूल संचालकों को पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर - 8930500677 के अलावा अपना खुद का मोबाइल नंबर 8930500600 भी दिया है तथा इलाके के हिसाब से पुलिस चौकी एवं थानों के एसएचओ एवं ट्रैफिक स्टाफ के प्रभारी के मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए हैं। एसपी की तरफ से इसके लिए प्रार्थना का वक्त सुझाया गया है और कहा गया है कि स्कूल संचालक सुबह प्रार्थना के वक्त उक्त सभी अधिकारियों के मोबाइल नंबर छात्राओं को बताएं। उनको इन नंबरों का महत्व बताते हुए समझाया जाए कि अगर कहीं पर भी उनके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ होती है तो वे तुरंत इन नंबरों पर कॉल कर पुलिस की मदद लें।
इतना ही नहीं पुलिस कप्तान की ओर से स्कूल संचालकों को यह भी कहा गया है कि वे छात्राओं को आत्मरक्षा संबधी गुर भी दें और यदि इस कार्य में कहीं पुलिस की मदद की जरूरत महसूस हो तो नि:संकोच पुलिस अधिकारियों से संपर्क कायम करें। एसपी ने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान भी दें और यदि किसी को भी कहीं पर किसी गैरकानूनी कार्य के बारे में जानकारी मिलती है तो वे इस बारे तुरंत पुलिस को कॉल करके सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम एवं पता पूरी तरह से सीक्रेट रखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications