अब तो मनमोहन भी आ जाएं तो भी अनशन नहीं टूटेगा : अन्ना हजारे
क्योंकि जो भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को खाये जा रहा है इसलिए इस रावण का खात्मा बहुत जरूरी है। अन्ना ने कहा कि हम तो खुले तौर पर कह रहे हैं कि आओ और बातचीत करो। क्योंकि जो लोग सत्ता चला रहे हैं वो कोई इंग्लैंड से नहीं आये हैं बल्कि वो इसी भारत के ही जन्में लोग हैं। जो सत्ता पाने के बाद गद्दार हो गये है। अन्ना ने कहा कि साथियों अब आप लोग अपने-अपने विधायकों के हर के सामने प्रदर्शन करके कहिये कि देश को भ्रष्टाचार मिटाना है।
अन्ना ने कहा कि जब तक लोकपाल नहीं बन जाता हम अनशन नहीं तोड़ेगें अब अगर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी आ जाएं तो भी अनशन खत्म नहीं होगा। गौरतलब है कि आज सुबह अन्ना टीम की कोर ग्रुप की बैठक में ये फैसला लिया गया कि अन्ना टीम सभी लोगों को आमंत्रित करती है कि वो आकर हमसे बात करें। लेकिन ये बैठक कहां होगी ये बात पीएम तय करेगें। मंच खुला है और अपनी बात रखने का हक है।













Click it and Unblock the Notifications