दिल्ली: बैंक में चोरी, चोर पैसा छोड़ हार्ड डिस्क ले गए
नई
दिल्ली। मयूर विहार फेज-3 स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में चोरों ने चीफ मैनेजर के कमरे में रखे दो कंप्यूटर से हार्ड डिस्क और रैम उड़ा ली। दो दिन की छुट्टी के बाद जब बैंक खुला तो वारदात की जानकारी हुई। पुलिस के मुताबिक बैंक में रखा कैश और अन्य सामान सुरक्षित है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। id="toptextpromo">पुलिस
के अनुसार न्यू अशोक नगर पुलिस को सूचना मिली कि मयूर विहार फेज-3 बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में चोरी हो गई है। पुलिस को बैंक के चीफ मैनेजर कुलभूषण ने बताया कि शनिवार दोपहर को उन्होंने अपने सामने बैंक बंद करवाया था। इस बीच 16 अगस्त को सुबह जब बैंक खुला तो सबके होश उड़ गए। मैनेजर के कमरे में लगी खिड़की को भी काटा गया था। चोरों ने वहां रखे दो कंप्यूटरों से हार्ड डिस्क और रैम निकाली हुई थी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मौके
पर पहुंची पुलिस को बैंक में एक खिड़की टूटी हुई हालत में मिली। लेकिन पुलिस नहीं समझ पा रही है बदमाश बैंक से दो कंप्यूटर हार्ड डिस्क व दो रैम महज चोरी कर ले गए हैं। इसके अलावा एक एलसीडी स्क्रीन टूटी खिड़की के पास पड़ी मिली। पुलिस के अनुसार बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच में भी कुछ नहीं मिला है। शुरुआती जांच में पुलिस को मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है। चोर बैंक में स्थित अन्य सामान या नकदी चोरी कर क्यों नहीं ले गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जो हार्ड डिस्क बदमाशों ने चुराई उसमें बैंक के ग्राहकों के महत्वपूर्ण जानकारियां है। बैंक प्रशासन इस बात की आशंका जाहिर की है कि कहीं चोर इसका कोई गलत इस्तेमाल न कर ले। बदमाशों ने बैंक से अन्य कोई सामान ले जाने की कोशिश भी नहीं की। पुलिस जांच कर रही है।











Click it and Unblock the Notifications