पिछले 3 घंटे से अन्ना लापता, चिदंबरम को पता नहीं
गृहमंत्री से पूछा गया कि अन्ना इस समय कहां पर है तो होम मिनिस्टर मे कहा कि उन्हें नहीं पता कि अन्ना कहां है? ये बात आपको यानी पत्रकारों को दिल्ली पुलिस से पूछनी चाहिए। उन्हें क्या पता कि अन्ना कहां है और वो क्या कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है मैंने नहीं। अन्ना के गिरफ्तारी पर यूपीए सरकार ने कहा कि जो हुआ एक कानून प्रक्रिया के तहत हुआ है। इसमें सरकार का कोई हाथ नहीं है।
आपको बता दें कि अन्ना को आज सुबह करीब 7.32 मिनट पर मयूर विहार स्थित शांति भूषण के घर सुप्रीम इनक्लेव से हिरासत में लिया गया था जहां से उन्हें सिविल ऑफिसर मैस लाया गया लेकिन वहां भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे जिसके बाद पुलिस ने अन्ना की गिरफ्तारी घोषित कर दी और उन्हें लेकर कहीं चली गयी है जिसका पता नहीं चल पा रहा है।
जबकि हमारे संवाददाता राजेश राय के मुताबिक अन्ना हजारे इस समय दिल्ली पश्चिमी के डीसीपी के ऑफिस में बैठे हुए हैं लेकिन पुलिस की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications