अन्ना हजारे के समर्थन में इंडिया गेट पर कैंडल मार्च

इस कैंडल मार्च में अन्ना हजारे के समर्थकों के साथ-साथ बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। भ्रष्टाचार के मामले पर लोकपाल बिल के लिए अब विपक्ष भी खुले तौर पर अन्ना के साथ खड़ी हो गई है। शाम को हजारों लोग अन्ना के समर्थन में हाथ में जलती हुई मोमबत्ती लेकर इंडिया गेट के सामने एकजुट हुए। अन्ना हजारे के समर्थकों का कहना है कि अब यह आग तभी बुझेगी जब भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले अन्ना हजारे का मकसद पूरा हो जाएगा।
अन्ना हजारे को गिरफ्तार कराकर केंद्र सरकार मुश्किल में आ गए हैं। देश में पूरा जनाधार सरकार के खिलाफ खड़ा हो गया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव के आंदोलन को दबाने की रणनीति यूपीए सरकार के गले का फंदा बनती नजर आ रही है। शायद सरकार को भी यह अहसास नहीं होगा कि देश में अन्ना हजारे को इतना समर्थन मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications