तिहाड़ में जमेगा रंग जब मिल बैठेंगे अन्ना, राजा और कलमाड़ी

यानि की तिहाड़ जेल के बैरक नंबर 4 में अन्ना के रुम मेट्स होगें घोटालों के राजा ए राजा और सीडब्लूजी के सबसे बड़े खिलाड़ी सुरेश कलमाड़ी। सोचिए वो वक्त क्या होगा जब इन दोनों की आखें चार अहिंसावादी अन्ना हजारे से होगी। अभी यहीं नहीं तिहाड जेल परिवार में करुणानिधि की लाड़ली बेटी और 2जी घोटाले में घूस खाने वाली कनिमोझी भी शामिल हैं। हो सकता है अन्ना (तेमिल में भाई) को देखकर कनिमोझी में भी भ्रात प्रेम जाग उठे और वो दौड़ी दौड़ी अन्ना को राखी बांधने न चली आयें।
देखना दिलचस्प होगा कि अन्ना अपनी इस दुखी बहन से राखी बंधवाते हैं या फिर गुस्से में यह कहते हैं कि तेरे जैसी बहन किसी को न मिले जिसके चलते भाई को जेल जाना पड़े। इतना ही नहीं तिहाड़ जेल में कैदियों का मनोरंजन करने वाली और देश की अब तक की सबसे बड़ी पिम्प (देह दलाल) सोनू पंजाबन भी मौजूद है। अब ऐसे में तिहाड़ जेल का माहौल देखने लायक होगा। तिहाड़ जेल में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लडने वाले अन्ना और भ्रष्टाचारियों के मिलन को संयोग कहें या फिर सुनियोजित कार्यक्रम मगर जेल में खूब जमेगा रंग जब मिल बैंठेंगे अन्ना, राजा और कलमाड़ी ।
आपकी क्या राय है हमें जरुर बातईएगा। अपनी राय हम तक पहुंचाने के लिये नीचे दिये कमेंट बाक्स में लिखें। हमें आपके प्रतिक्रिया का इंतजार रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications