हरियाणा के स्कूल के लेटर पैड पर अशोक स्तंभ

आरटीआई से हुआ खुलासा
यह खुलासा सूचना का अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी से हुआ है। ग्रीन अर्थ संस्था ने 15 जनवरी को प्रदेश शिक्षा बोर्ड के निदेशक से स्कूलों में पर्यावरण विज्ञान की पढ़ाई के विषय में जानकारी मांगी थी। निदेशक ने सभी स्कूलों को जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया था। जगाधरी के नियो कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल स्कूल ने ग्रीन अर्थ संस्था को उनके यहां पर्यावरण विषय को पढ़ाए जाने की जानकारी भेजी।
स्कूल ने यह जानकारी भेजने के लिए जिस लेटर पैड का उपयोग किया, उस पर स्कूल के लोगो में राष्ट्रीय अशोक स्तंभ अंकित है। इस पर ग्रीन संस्थान के पदाधिकारियों की नजर पड़ गई। ग्रीन अर्थ संस्था ने नियो कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल को पत्र लिखा है कि लेटर पैड से अशोक स्तंभ को हटाए। संस्था ने पत्र में स्कूल को अपनी डीएमसी, सर्टीफिकेट, लोगो से भी अशोक स्तंभ हटाने को कहा है। इसके लिए 15 दिन का समय दिया है।
संस्था के महासचिव प्रेम बैनीवाल ने कहा कि स्कूल द्वारा छात्रों को मुहैया कराई गई डीएमसी का भी नवीनीकरण करना होगा। यदि ऐसा नहीं किया गया तो उनकी संस्था कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। नियो कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल रविता ने कहा कि अनजाने में यह हुआ है। अब वे लोग लेटर पैड और अन्य प्रमाणपत्रों से अशोक स्तंभ को हटा लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications