इटली के जोड़े ने राजस्‍थान में रचाई शादी

Italian couple marries in Rajasthan
अजमेर। लोग सच ही कहते हैं कि भगवान शादियां स्‍वर्ग में तय करता है। उनको मिलाता धरती पर है। जिनको मिलना होता है वो किसी न किसी बहाने मिल ही जाते हैं। ऐसा ही कुछ इटली के एक जोड़े के साथ हुआ है। इटली में रहने वाले डेविड और एमीन ने राजस्‍थान के पु‍ष्‍कर में हिंदू रीति रिवाजों से शादी रचाई। यही नहीं इनका प्‍यार भी राजस्‍थान में ही परवान चढ़ा। जब ये यहां टूरिस्‍ट बनकर आए थे और इनकी मुलाकात हुई थी। इस जोड़े ने इस हफ्ते जिला अजमेर के पुष्‍कर में ग्‍वालियर घाट में हिंदू रीति रिवाजों से शादी की।

इस जोड़े ने शादी में बाकायदा हिंदू रीति रिवाजों का अनुसरण किया। दूल्‍हा डेविड घोड़े पर चढ़कर अपनी दु‍ल्‍हन एमीन को लेने आया। इतना ही नहीं दोनों ने शादी के समय एक-दूसरे के गले में वरमाला भी डाली। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर 7 जन्‍मों तक एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें भी खाईं। घाट पर हजारों लोग इस जोड़े की शादी का गवाह बने। विदेशी जोड़े की शादी का यह मौका वहां के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

डेविड बताते हैं कि उनकी मुलाकता एमीन से अचानक ही हुई थी। जब वे पहली बार भारत आए थे तो मेरे एक दोस्‍त ने मुझे पुष्‍कर जाने के लिए बोला। जब मैं पुष्‍कर पहुंचा तो वहां मेरी मुलाकात एमीन से हुई। पहली नजर में ही हम दोनों को एक-दूसरे से प्‍यार हो गया। धीरे-धीरे मुलाकातों का दौर आगे बढ़ने लगा और हम लोगों ने साथ जीने का फैसला किया।

उन्‍होंने बताया कि हम लोग जब इटली वापस चले गए तो वहां भी हम लोग एक-दूसरे से मिलते रहे। इसके बाद हम लोगों ने शादी के लिए उसी जगह को चुना जहां हम पहली बार मिले थे। फिर इसके बाद हम शादी के लिए भारत वापस आए। इसके बाद हम लोगों ने यहां लौटकर शादी करने का फैसला किया। दोनों जोड़े एक दूसरे का प्‍यार पाकर बहुत खुश थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+