छूट गया देश का सबसे बड़ा टैक्स चोर हसन अली

हसन अली ने विदेशी बैंकों में 800 करोड़ रुपए बतौर काला धन जमा किया था। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय उनसे कई बार पूछताछ कर चुका है। हालांकि ईडी इस मामले में अभी किसी और के शामिल होने का खुलासा नहीं कर पाया है। ईडी ने इससे पहले टैक्स चोरी के मामले में हसन अली की पत्नी से भी पूछताछ की थी।
देश में टैक्स चोरी के सबसे बड़े मामले का अंजाम देने वाले हसन अली से पूछताछ के दौरान ईडी ने कोई बड़ा खुलासा नहीं किया है। अभी तक यह भी नहीं खुलासा हो पाया है कि हसन अली की संपत्ति कितनी है। इसके अलावा उनका पैसा विदेशों की कौन-कौन सी बैंकों में जमा है। हालांकि ईडी ने अर्जी दी थी कि हसन अली को जमानत न दी जाए।












Click it and Unblock the Notifications