टीवी पत्रकार के हत्यारे पकड़े गए

TV journalist murderers arrested
नई दिल्ली। टीवी पत्रकार मोहम्मद अकरम लतीफ की हत्या की पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में दिल्ली और यूपी, अमरोहा के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान आसिफ मुल्ला (45) जुबैर (35) अफरोज (40) अब्दुल वहाब उर्फ राजू (27) शाहिद पहाड़ी (22) और दानिश उर्फ शाहजाद (22) के रूप में हुई है। बदमाशों ने लूटपाट के दौरान विरोध करने पर लतीफ की हत्या कर दी थी।

पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटा गया बैग, मोबाइल, कैमरा, एक देसी कट्टा और अन्य सामान बरामद कर लिया है। पुलिस को मामले में एक अन्य बदमाश की तलाश है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार जैन ने बताया कि 5 अगस्त को वेलकम में रोड नंबर-66 पर दिन दहाड़े बदमाशों ने लतीफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जांच के बाद पुलिस ने हाल ही जेल से आए बदमाश आसिफ मुल्ला और उसके साथी अफरोज की पहचान की। पुलिस ने दोनों को अमरोहा से दबोच लिया। वारदात को अंजाम देने की बात उन्होंने कबूल कर ली।

आसिफ ने बताया कि जुबैर नामक एक अन्य युवक ने उसे बताया था कि लतीफ दिल्ली किसी को मोटी पेमेंट देने के लिए जाने वाला है। घटना वाले दिन लतीफ के बस में बैठते ही आसिफ, जुबैर, अफरोज और अब्दुल वहाब नामक बदमाश बस में लतीफ के साथ बैठ गए। रास्ते में आसिफ ने दिल्ली में अपने अन्य साथी शाहिद पहाड़ी दानिश और शाहजाद से संपर्क किया। योजना के तहत लतीफ के बस से उतरते ही शाहिद और उसके साथियों ने उससे बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्होंने उस पर गोली चला दी। जिससे लतीफ की मौत हो गई। लूटपाट के बाद बदमाशों को बैग से कुछ कागजों के अलावा कुछ नहीं मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+