दंगे की चपेट में लंदन, 215 गिरफ्तार

Violence escalates over London, 215 arrested
लंदन। लंदन में हिंसा का दौर तीसरे दिन भी जारी है। रविवार को उत्‍तरी लंदन में पुलिस द्वारा 1 व्‍यक्ति की हत्‍या के बाद टोटेनहाम इलाके से भड़की हिंसा ने पूरे लंदन को अपनी चपेट में ले लिया है। यह हिंसा अब एनफील्ड, बिक्सटन, डाल्स्टोन, इसलिंगटन वाल्थमस्तोव इलाकों में भी पहुंच गई है। इस दंगे में अभी तक 215 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनमें से 27 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

रविवार को पुलिस ने टोटेनहाम इलाके में 29 वर्षीय एक शख्‍स मार्क डगन की गोली मारकर हत्‍या कर दी थी। जिससे यह हिंसा शुरू हुई थी। उसके बाद हिंसा इतनी तैज फैली कि पूरे इलाके में आगजनी, लूटपाट और तोड़फोड़ शुरू हो गई। पुलिस ने दंगों में पहले दिन ही 160 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इन लोगों को सीसीटीवी कैमरे की मदद से गिरफ्तार किया था।

इस हिंसा में अभी तक 9 पुलिस अधिकारी घायल हो चुके हैं। इसके अलावा दंगे में लगभग 30 लोग भी घायल हो चुके हैं। पुलिस का कहना है कि दंगों में पुलिस को निशाना बनाया जा रहा है। लंदन में लगभग 30 साल बाद इस तरह का कोई दंगा हुआ है। इससे पहले 180 में भी लंदन में जातीय दंगा फैला था। इन दंगों में दंगाईयों ने जमकर लूटपाट की है।

लंदन में युवा फैला रहे हैं दंगा

लंदन में हुए दंगों में पुलिस ने जिन 215 लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें से लगभग 100 से ज्‍यादा लोग 20 साल से भी कम उम्र के हैं। यहां तक कि इस दंगे में एक 11 साल का युवक भी शामिल है। ये युवा लुटेरे इस दंगे में हुई लूटपाट की ज्‍यादातर वारदातों में शामिल हैं। इन युवाओं ने दंगों को आग की तरह फैलाने के लिए टेक्‍नोलॉजी का भी सहारा लिया है।

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक, ट्विटर जैसी साइट की मदद से इन लोगों ने संपर्क साधकर लूट के लिए दुकानों को निशाना बनाया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इन साइट्स पर किस तरह इस दगे को बढ़ावा दिया गया है। सरकार द्वारा सार्वजनिक खर्चों में की गई कटौती भी इसकी एक वजह हो सकती है। फिलहाल सरकार को यह पता लगाना होगा कि इस दंगे में युवाओं के शामिल होने की वजह क्‍या है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+