बच्चे को अगवा करने में युवती भी शामिल

Delhi: Kidnapped child recovered in Delhi
नई दिल्ली। महाराजपुर से अगवा छात्र सरफराज (9) को सोमवार शाम को पुलिस ने दिल्ली के एक फ्लैट से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने दिल्ली के एक अपहरणकर्ता सईद को हिरासत में लेकर वैन भी बरामद की है। इस घटना में तीन युवक और एक युवती का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस सईद से पूछताछ कर रही है। महाराजपुर के दूध कारोबारी नूर मोहम्मद के बेटे सरफराज का रविवार शाम अपहरण कर लिया गया था। सरफराज महाराजपुर के विद्या भारती स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र है। अपहरणकर्ताओं ने उसके परिजनों से फोन कर पांच लाख की फिरौती मांगी थी। धमकी दी गई थी कि जितनी देरी होगी फिरौती की रकम उतनी ही बढ़ जाएगी। सोमवार को ही पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर ताबड़तोड़ दबिश डाली। सोमवार शाम को पुलिस ने अपहरण के आरोप में सरफराज की मौसी के बेटे सईद को हिरासत में लेकर दिल्ली के एक फ्लैट से सरफराज को बरामद कर लिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अपहरण की साजिश सईद, सादिक, वसीम और एक युवती ने रचा था। आरोपी तीनों युवक दूध कारोबारी के रिश्तेदार हैं, जबकि युवती सादिक की गर्लफ्रेंड बताई जा रही है। जिस फ्लैट से छात्र को बरामद किया गया, वह युवती का बताया जाता है।

सरफराज की मां ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जिन्हें उसने अपने बेटे से बढ़कर माना वही उसके कलेजे के टुकड़े की जान के दुश्मन बन जाएंगे। पुलिस ने सईद को पकड़ा तो मां अफरोज का गुबार फूट पड़ा। उसने कहा कि जब अपने ही रिश्तों का खून करने लगें तो किस पर विश्वास किया जाए। नम आंखों से बोलीं, अपनों ने ही पीठ पर छुरा घोंप दिया है।

24 घंटे बाद जब अफरोज ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त सरफराज को देखा तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू तो थे, मगर दिल का गुस्सा भी बाहर आ गया। अपहरण के बाद से ही सरफराज को नशे की गोलियां दे दी गई थीं। मां अफरोज को जब यह पता चला कि उसके बेटे ने 24 घंटे से कुछ नहीं खाया, तो वह थाने में ही खाना लेकर पहुंच गई। नूर मोहम्मद ने दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की। सरफराज ने बताया कि भाई सईद खिलौना देने का लालच देकर उसे घर से कुछ दूर ले गया। इसके बाद एक वैन में बैठाया। सरफराज को एक फ्लैट में जाने तक तो याद है। इसके बाद की कोई बात उसे याद नहीं। पुलिस के अनुसार अपहरणकर्ताओं ने उसे नशा देकर पूरे समय बेहोश रखा। उन्हें डर था कि सरफराज के शोर मचाने पर उनकी करतूत सबके सामने आ जाएगी।

सरफराज के पिता नूर मोहम्मद ने बताया कि मुख्य आरोपी सईद अपहरण के बाद पूरे दिन उनके साथ ही रहा। वह सरफराज को खोजने में भी उनके साथ लगा रहा। नूर मोहम्मद ने बताया कि शहीद को इस बात का जरा भी इल्म नहीं था कि पुलिस उनके ठिकाने को खोज लेगी।

अपहरण का दूसरा आरोपी सादिक सरफराज की मां अफरोज के भाई का बेटा है। अफरोज ने बताया कि उसका दिवंगत भाई दिल्ली पुलिस का सिपाही था। उसने बताया कि सादिक का पिता बेहद ईमानदार था और हमेशा उसने अपने बच्चों को भी ईमानदारी का पाठ पढ़ाया। सादिक ने अपने परिवार का नाम भी मिट्टी में मिला दिया है।

पुलिस वालों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि फिरौती मिलने के बाद भी वे सरफराज की हत्या कर देते। आरोपियों को डर था कि फिरौती मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करती और वे फंस जाते। उन्होंने उसके कत्ल की पूरी योजना भी तैयार कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+