बसपा के कई नेता सपा में आने को उत्सुक: आजम खां

Mylayam Singh, Azam Khan
लखनऊ। प्रदेश में चुनाव को लेकर चल रही खींचतान के बीच बसपा विधायक कृष्ण कुमार सिंह सपा में शामिल हो गये। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां का कहना है कि उनके स पर्क में बसपा के कई नेता है, जो सपा में शामिल होने को उत्सुक हैं।

श्री वर्मा पिछले दो माह में बसपा छोड़कर सपा में जाने वाले तीसरे विधायक हैं। विधानसभा के मानसून सत्र के दो दिन पहले सत्तारुढ़ दल के विधायक का बसपा छोड़कर मु य विपक्षी सपा में जाना सरकार के लिए किरकिरी जैसा है।

इसके पहले बाराबंकी की मसौली सीट से बसपा विधायक फरीद महफूज किदवई तथा अम्‍बेडकरनगर की जलालपुर सीट से बसपा विधायक शेर बहादुर पार्टी छोड़कर सपा में जा चुके हैं। इन दोनों को सपा अपना विधानसभा प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। श्री वर्मा ने सपा महासचिव मो. आजम खां एवं प्रदेश सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सपा महासचिव मो. आजम खां ने कहा कि बडी संख्‍या में बसपा विधायक सपा में आने को उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि हम चयन के आधार पर लोगों को पार्टी में शामिल करेंगे क्योंकि पार्टी को भ्रष्ट विधायकों की जरुरत नही है। आजम खां ने दुग्ध विकास मंत्री अवधपाल ङ्क्षसह यादव पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बारे में कहा कि ऐसे लोगों को बसपा हमेशा प्रोत्साहन देती आयी है।

इस बीच बहुजन समाज पार्टी ने हरदोई जिले की मल्लावां सीट से विधायक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ सतीश वर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया। बसपा अध्यक्ष एवं मु यमंत्री मायावती ने कहा कि विधायक का यह आचरण दल बदल कानून के दायरे में आता है इसलिए बसपा उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त करने के लिए याचिका दाखिल करेगी। सपा में जाने वाले नेता कृष्ण कुमार पर आरोप है कि वह जनता की समस्याओं के समाधान में रुचि नही लेकर अपने पारिवारिक हितों को प्राथमिकता दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कृष्ण कुमार सिंह को टिकट न दिये जाने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+