संसद में महंगाई पर बहस पर लाइव अपडेट

Debate over inflation starts in Parliament
नई दिल्‍ली। लोकसभा और राज्‍यसभा के मॉनसून सत्र देश के प्रत्‍येक व्‍यक्ति से जुड़ा हुआ है। भ्रष्‍टाचार से निपटने के लिए लाये जाने वाले लोकपाल विधेयक से पहले यहां महंगाई पर चर्चा हो रही है। सत्र में विपक्षी दल महंगाई को नियंत्रित करने के सुझाव दे रही है, वहीं सत्‍तारूढ़ दल संप्रग अपना बचाव करने में जुटी हुई है।

5:30 बजे। महंगाई से आम उत्‍पादकों को लाभ नहीं: आरजेडी

4:30 बजे। महंगाई और भुखमरी की कीमत पर विकास मंजूर नहीं: भाजपा

4:00 बजे। डीजल कारों पर सब्सिडी बंद हो: शरद यादव

3:40 बजे। भ्रष्‍टाचार के चलते बढ़ी है महंगाई: शरद यादव

3:30 बजे। महंगाई पर बीजेपी और कांग्रेस एक: लेफ्ट

2:25 बजे। महंगाई से भारत ही नहीं पूरा विश्‍व परेशान है: सरकार

2:20 बजे। महंगाई पर हमें भी उतनी ही चिंता जितनी विपक्ष को: सलमान खुर्शीद, कानून मंत्री

2:10 बजे। महंगाई में तेल की कीमतें बढ़ाई गईं।

2:00 बजे। बीजेपी ने कहा विदेशी निवेश से मंहगाई नहीं रुकने वाली

1:45 बजे। गोदामों में सड़ रहा है 6.5 करोड़ टन अनाज

1:15 बजे। वायदा कारोबार को बंद कर देना चाहिए: बीजेपी

1:10 बजे। सरकार ने महंगाई की जिम्‍मेदारी रिजर्व बैंक को सौंपी, आरबीआई ब्‍याज दरें बढ़ा सकती है महंगाई पर नियंत्रण नहीं कर सकती।

1:07 बजे। अमेरिका के दबाव में न झुके सरकार: बीजेपी

1:00 बजे। रिटेल वालमार्ट का बीजेपी ने किया विरोध, कहा विदेशी निवेश से महंगाई नहीं घटेगी।

12:45 बजे। यशवंत सिन्‍हा ने कहा कि सरकार का यह तर्क कि सूखा और ज्‍यादा बारिश की वजह से महंगाई बढ़ी, कतई गलत है। क्‍योंकि सरकार की लापरवाही देश के उन गोदामों में साफ तौर पर देखी जा सकती है, जहां अनाज सड़ रहा है।

12:40 बजे। सरकार यदि सही नीति के साथ आगे बढ़े तो आसानी से महंगाई पर नियंत्रण स्‍थापित किया जा सकता है। ऐसा तभी संभव हो पायेगा यदि सरकार विपक्षी दलों के सुझावों पर अमल करे, एक हफ्ते के अंदर महंगाई पर काबू किया जा सकता है।

12:40 बजे। यशवंत सिन्‍हा ने कहा कि सरकार हर महीने यही बात कहती है कि महंगाई दो महीने में नियंत्रित हो जायेगी, लेकिन ठोस कार्रवाई कभी नहीं करती।
12:30 बजे। महंगाई पर बहस शुरू हुई और मुख्‍य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व वित्‍तमंत्री यशवंत सिन्‍हा ने महंगाई पर अपना पक्ष रखना शुरू किया।

11:30 बजे। सदन में हंगामा शुरू हो गया।

11:10 बजे: प्रश्‍नकाल शुरू हुआ और विपक्ष ने भ्रष्‍टाचार, महंगाई व अन्‍य मुद्दों को लेकर प्रश्‍नों की बौछार कर दी।

11 बजे: मॉनसून सत्र शुरू हुआ, जिसमें महंगाई पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्षी दलों ने खुलकर हिस्‍सा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+