दूसरे दलों से आये नेताओं का कांग्रेस में सम्मान नहीं

No recognition for other party leaders in Congress
लखनऊ। कांग्रेस ऐसे नेताओं को पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप रही हैं जिन्हें पार्टी से ज्यादा अपने परिवार की चिन्ता है। अपना दल छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा है कि दूसरे दलों से आये नेताओं को कांग्रेस में कोई सम्मान नहीं मिलता।

श्रीवास्तव ने कांग्रेस से नाता तोडऩे का एलान करते हुए कहा कि कांग्रेस में वंशवाद को जबरदस्त बढ़ावा दिया जा रहा है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि उनके साथ ही अपना दल के कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस में शामिल हुए थे। उनसे कांग्रेस में उचित स मान देने का वायदा किया गया था लेकिन कांग्रेस हाईकमान अपने वायदे से मुकर गया।

अपना दल से आये नेताओं को कोई स मान नही दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपने दामाद, भाई, भाभी समेत अन्य परिवार वालों को स्थापित करने में लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय ङ्क्षसह अपने दामाद, रीता बहुगुणा जोशी अपने भाई-भाभी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदम्बिका पाल अपने बेटे, सलमान खुर्शीद अपनी पत्नी, जफरअली नकवी अपने पुत्र, आर.पी.एन. सिंह अपनी मां और संजय सिंह अपनी पत्नी को बढ़ाने में लगे हैं। इन्हें आम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की कोई फिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ऐसे नेताओं को ही महत्वपूर्ण जि मेदारी सौंप रहा है जिन्हें पार्टी के ज्यादा अपने परिवार की फिक्र है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+