रोहतक में दो युवकों की गोली मारकर हत्या

वह युवक भी प्रापर्टी डीलिंग के धंधे में है। किसी ने फोन कर सिटी पुलिस को बताया कि शोरी मार्केट में दो शव पड़े हुए हैं। साथ में एक डिस्कवर बाइक व एक रिवाल्वर भी पड़ा है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने युवकों की जेब से मिले मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर उनसे डायल किए गए नंबरों पर संपर्क किया।
तब पता चला कि उनमें से एक घिलौड़ खुर्द निवासी शशिकांत (22) था, जो प्रापर्टी डीलिंग का व्यवसाय करता था। दूसरा उसका दोस्त भैणी चंद्रपाल निवासी वीरेंद्र (23) था। शशिकांत की कनपटी में दो व वीरेंद्र को कनपटी पर एक गोली मारी गई थी। शशिकांत के पिता देवीचंद ने पुलिस को बताया कि जींद बाईपास निवासी नवीन मलिक उसके बेटे के साथ रहता था।
वहीं शनिवार को घर से बुला कर उसे ले गया था। मामले की जांच कर रहे एएसआई दलेल सिंह का कहना है कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, लेकिन पुख्ता तौर पर अभी कोई खास सुराग नहीं लगा है।












Click it and Unblock the Notifications