दिल्ली: बेटी के गहने खरीदकर लौट रही महिला को लूटा

कल रात वह खरीददारी करने मोती नगर स्थित सीटीसी मॉल आई हुई थी। उसके साथ पंजाबी बाग में रहने वाले उनके रिश्तेदार भी थे। पूर्णिमा के मुताबिक वह खरीददारी करने के बाद अपने रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए पंजाबीबाग के गली संख्या-33 में आई थी। उन्हें वहां उतारने के बाद जैसे ही वह स्विफ्ट कार में बैठने लगी। तभी पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने धक्का दे दिया। धक्का देते ही वह गिर गई और उसके सिर में चोट लग गई। जब तक वह संभल पाती बाइक सवार बदमाशों ने उसके हाथ से बैग छीनकर भाग निकले। उनके मुताबिक बैग में करीब 15 लाख के जेवरात और तीन लाख नकदी थी।












Click it and Unblock the Notifications