अवैध खनन: हेगड़े आज सौंपेंगे रिपोर्ट

हेगड़े ने रिपोर्ट पेश करने से पहले ही अपनी वह बात फिर दोहराई जिसमें उन्होंने कहा था कि मुझे इस बात का यकीन नहीं है कि सरकार कोई कार्रवाई करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हाईकोर्ट उनकी रिपोर्ट पर निर्णय लेगा। इस रिपोर्ट में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, राज्य सरकार के 4 कैबिनेट मंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्री और जद(एस) नेता एच डी कुमारस्वामी के अलावा लगभग 500 अन्य अधिकारियों को भी दोषी ठहराया गया है।
अवैध खनन पर संतोष हेगड़े की रिपोर्ट पेश होने से पहले ही लीक हो गई थी। संतोष हेगड़े ने कहा था कि राज्य सरकार ने ही इसे लीक कराया है और उनकी फोन कॉल्स भी रिकॉर्ड कराई थीं। अवैध खनन पर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपने जा रहे कर्नाटक के लोकायुक्त संतोष हेगड़े ने अपनी रिपोर्ट के बारे में ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के लीक होने का कोई असर इस पर नहीं पड़ेगा।
रिपोर्ट पेश होने के बाद राज्य सरकार इस पर क्या कार्रवाई करती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा। राज्यपाल पहले ही कह चुके हैं कि लोकायुक्त की रिपोर्ट पेश होने के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हेगड़े ने कहा कि उन्हें इस बात में भी संदेह है कि राज्य सरकार इस रिपोर्ट को स्वीकार करेगी भी या नहीं।
;











Click it and Unblock the Notifications