कांवडिय़ों की गाड़ी में मिली अंग्रेजी शराब की बोतलें

लखनऊ। रुढ़की के लखनौता चेकपोस्ट पर हुई चेकिंग के दौरान कावडिय़ों से भरी एक गाड़ी में अंग्रेजी शराब की बोतलें मिलने से हंगामा हो गया। शराब की बोतलों के मिलने के बाद जब पुलिस ने गाड़ी को किनारे करवाने का प्रयास किया तो कांवडिय़ों ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया।

लाठी डण्डों के साथ गाड़ी से उतरे कांवडिय़ों ने पुलिस से झगड़ा करना शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस ने उन पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी। उधर मौका मिलते ही गाड़ी का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। दूसरी ओर बेरली में साथियों के घायल होने से नाराज कांवडिय़ों ने राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर जामकर प्रदर्शन किया।

श्रद्धा व भक्ति की आड़ में प्रदेश में फल फूल रहे तस्करी के धंधे में लिप्त कावंडिय़े पुलिस के हत्थे चढ़ गये। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह कावंडिय़ों के वेश में तस्कर ही हैं जो एक स्थान दूसरे स्थान पर शराब ले जाकर बेचने के कारोबार में जुटे हैं।

मामला उस वक्त पुलिस की पकड़ में आया जब रूड़की के लखनौता चेकपोस्ट पर पुलिस ने एक बस को रोकने का प्रयास किया। बस रोकने पर जब चेकिंग की गयी तो उसमें पांच सौ से अधिक अंग्रेजी शराब की बोतलें मिली। पुलिस ने उन्हें जब्त करते हुए जब बस में सवार कांवडिय़ों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास किया कि बोतले किसकी है तो कांवडिय़े पुलिस से झगड़ा करने लगे।

कुछ ही देर में हालात बेकाबू हो गए। पुलिस को और पुलिस बल बुलाना पड़ा तब कहीं जाकर स्थिति नियंत्रण में आ सकी। उधर मौका मिलते ही गाड़ी का ड्राइवर फरार हो गया। पुसिल ड्राइवर की तलाश कर रही है। उधर बरेली राजमार्ग पर कांवडिय़ों ने रोड जामकर प्रदर्शन किया।

साथियों के घायल होने से नाराज कांवडिय़ों ने तीन घंटे से अधिक राजमार्ग बाधित रखा। मिली सूचना के अनुसार सवेरे उझांनी थाना क्षेत्र में सड़क पर जा रहे मैक्स पिकअप डाला में कांवडियों को एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी जिससे दस कांवडि़ए बुरी तरह से घायल हो गए।

घटना से गुस्साए कांवडिय़ों ने बरेली के चौकी चौराहे पर हाईवे जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कांवडिय़ों ने कांवड़ को भी जमीन पर रख दिया जबकि मान्यता के अनुसार कांवड़ जमीन पर नहीं रखा जाना चाहिए। कांवडिय़ों के विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर आकर उन्हें समझाया तब कहीं जाकर जाम समाप्त हो सका।

दूसरी ओर सोमवार होने के नाते बनारस के काशी विश्वनाथ मन्दिर में कांवडिय़ों की भारी भीड़ एकत्र हो गयी। बेकाबू होती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरएएफ का लाठियां फटकारनी पड़ी। लाठियां चलाए जाने से कांवडि़ए काफी नाराज हुए लेकिन कुछ देर बात हालात सामान्य हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+