दिल्ली मेट्रो में जेबकतरियों का गिरोह, 20 धरी गईं

वे पहली भी पकड़ी जा चुकी हैं। सीआईएसएफ ने विशेष अभियान के तहत इन महिलाओं को विभिन्न मेट्रो स्टेशन से पकड़ा है। हिरासत में ली गई महिलाओं की उम्र 18-30 के बीच है। मेट्रो में यात्रा के दौरान आए दिन महिलाओं के सामान गायब होने, झपटमारी और जेबतराशी की शिकायतें आ रही थीं। खासकर महिलाओं के साथ इस तरह की वारदात ज्यादा हो रही थीं। इन्हीं शिकायतों को ध्यान में रखते हुए सीआइएसएफ ने विशेष टीम गठित की, जिसमें सीआइएसएफ की महिला कर्मियों को शामिल किया गया।
सादे कपड़ों में खुफिया महिला अधिकारी मेट्रो स्टेशन और कोच में तैनात थीं। मूलरूप से महाराष्ट्र और गुजरात की रहने वाली इन महिलाओं की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच है। गिरोह की एक दो सदस्य अपने बच्चों को साथ लेकर चलती थी। बच्चों को ट्रेन में छोड़कर अन्य यात्रियों को ध्यान बांट देती थी, इसी बीच यात्रियों का कभी सामान गायब कर देती थी तो कभी बैग या पर्स के अंदर से सामान निकाल लेती थी। एक महिला सामान निकालने के बाद उसे दूसरी महिला को पकड़ा देती थी, जिससे कि किसी को शक न हो।
इस अभियान में बाराखंभा व रामाकृष्णा आश्रम मार्ग स्टेशन से पांच-पांच, राजीव चौक से सात और केंद्रीय टर्मिनल से तीन महिला जेबतराश को दबोचा गया। सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि महिलाएं गुजरात और महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। ये महिलाएं उत्तम नगर, पटेल नगर और इंद्रलोक मेट्रो लाइन के नीचे रहती हैं। इनमें से 14 महिलाएं पहले भी जेबतराशी के आरोप में गिरफ्तार हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications