चेन्नई: आईसीयू वार्ड में मौत बनकर आई आग, तीन मरीजों की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात चेन्नई के कीलपॉक मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड एसी इकाई में अचानक आग लग गई। इससे पहले अस्पताल के कर्मचारी आग पर काबू पाते आग ने अपना भयंकर रूप ले लिया। सूत्रों की मानें तो उस समय आईसीयू वार्ड में दो महिला मरीजों सहित तीन मरीजों की मौत हो गई।
मरने वालों में कृष्णा बाई (72), तमिल सेल्वी (45) और एक अन्य मरीज शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज के सूत्रों ने कहा कि इस दो मंजिला इमारत के अन्य आईसीयू कक्षों में भर्ती मरीजों को अन्य वार्डों में ले जाया गया है। पुलिस ने कहा कि तमिलनाडु के मंत्री जी सेंथामिजन ने इस घटना की खबर सुनने के तुरंत बाद मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आला अधिकारियों का कहना है कि सार्ट सर्किट से चलते हो सकता है आग लग गई हो मगर जांच के आदेश दे दिये गये है।












Click it and Unblock the Notifications