दुश्मन पर प्रहार करने को तैयार बैलेस्टिक मिसाइल 'प्रहार'

आईटीआर के लॉन्च पैड-3 से दागी गई इस मिसाइल के परीक्षण के बाद डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) के एक वैज्ञानिक ने बतया कि मिसाइल के सभी आंकड़े दर्ज कर लिये गये हैं और हर मानकों पर यह खरी उतरी है। यह मिसाइल में ठोस बारूद के साथ मार करने की क्षमता रखती है।
इनकी खासियत यह है कि हम एक साथ छह मिसाइलें अलग-अलग लक्ष्यों की ओर दाग सकते हैं। शॉर्ट रेंज की मिसाइलों में यह काफी बेहतरीन है और इससे मल्टी-बैरल रॉकेट सिस्टम 'पिनाका' को पीछे छोड़ दिया है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 40 किलोमीटर थी। प्रहार का नंबर पृथ्वी के बाद आता है। पृथ्वी की मारक क्षमता 250 से 350 किलोमीटर है।
गुरुवार को प्रहार मिसाइल के परीक्षण के दौरान इलाके को पूरी तरह खाली करवा लिया गया था। लॉन्च पैड-3 से 2 किलोमीटर की रेंज में करीब 3 हजार लोगों को यहां से हटर दिया गया था। यही नहीं मछुवारों को भी समुद्र में जाने से रोक दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications