अमेरिका को भारत के खिलाफ करना चाहता है आईएसआई

ISI try to mislead America on Kashmir issue
वॉशिंग्‍टन। भारत के अमेरिका से बेहतर होते आपसी रिश्‍तों से पाकिस्‍तान परेशान है। अब इन रिश्‍तों को कमजोर करने का जिम्‍मा पाकिस्‍तान ने आईएसआई को सौंपा है। आईएसआई इस काम को अमेरिका में अपने एजेंट छोड़कर करने के प्रयास में है। इसका खुलासा खुद अमेरिका ने किया है। अमेरिका में एफबीआई ने एक ऐसे शख्‍स की गिरफ्तारी हुई है जो खुद को आईएसआई का एजेंट बताया है। उसका कहना है कि आईएसआई ने उसे 40 लाख डॉलर की रकम के साथ यह काम सौंपा था कि मैं अमेरिका में सीनियर अधिकारियों को भारत के प्रति अमेरिकी रुख को बदलूं।

गिरफ्तार किए गए इस शख्‍स का नाम गुलाब नबी फई है और इसकी उम्र 63 वर्ष है। यह शख्‍स वर्जिनिया में रहता है। एफबीआई ने इस व्‍यक्ति से पूछताछ कर अमेरिका में काम कर रहे आईएसआई के एजेंटों की जानकारी ली। अब एफबीआई का शक एक और शक्‍स जहीर अहमद पर भी है। ये दोनों अमेरिका में कश्मीरी अलगाववादियों के प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रहा है। इसकी जानकारी जब पाकिस्‍तान को मिली तो उसने इस आरोपों का खंडन किया। पाकिस्‍तान ने कहा कि उसकी तरफ से कोई ऐसी मुहिम नहीं चलाई जा रही है।

एफबीआई ने बताया कि गुलाब नबी फई कश्‍मीरी-अमेरिकन काउंसिल नाम से एक एनजीओ चलाता है। उसका कई अमेरिकी सांसदों से भी मिलना-जुलना है। एफबीआई को शक है कि केएसी आईएसआई की संस्‍था फ्रंट ऑर्गनाइजेशन के लिए काम कर रही हो। इस संस्‍था को फंड अमेरिका से ही मिलता है। इनको फंड वो लोग करते हैं जो पाकिस्‍तानी मूल के नागरिक है और अमेरिका में रह रहे हैं।

पाकिस्‍तान हमेशा से ही कश्‍मीर को अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश में रहा है। भारत इस मामले को आपस में सुलझाने की कोशिश में है। पाकिस्‍तान को भी शायद यह अहसास हो गया है कि कश्‍मीर मुद्दे पर अमेरिका भारत का साथ दे सकता है। जिस वजह से उसने वहां के रणनीतिकारों को बरगलाने के लिए इस तरह के एजेंट छोड़ रखे हैं जो भारत के खिलाफ दुष्‍प्रभाव कर रहे हैं। अब देखना है कि भारत इस मामले पर क्‍या प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+