दिल्ली: जबरन काम कराने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा

शाखा की टीम ने शक्ति वाहिनी एनजीओ के साथ राजौरी गार्डन स्थित राजधानी प्लेसमेंट एजेंसी पर छापा मारा। जहां से पुलिस को तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं। मुन्ना ने बताया कि वह छह साल से प्लेसमेंट एजेंसी चला रहा है। वह एजेंट के जरिए बच्चियों को रखता है। इस एवज में वह प्रति बच्ची एजेंट को 12 हजार रुपये देता है।
उसके बाद वह किसी के घर में काम लगाने के एवज में उनसे करीब 20 से 25 हजार रुपये लेता है और फिर उसके बाद बच्चियों का वेतन अलग होता है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छह अन्य बच्चियों को भी सकुशल मुक्त करा लिया। जांच के बाद एजेंट इन नाबालिग बच्चियों को असम और पश्चिम बंगाल से लाते है।












Click it and Unblock the Notifications