उत्तर प्रदेश: चौकीदार की हत्या कर शव भट्ठे में डाला

पैसा लेकर युवक को मार देने की घटना का खुलसा उस वक्त हुआ जब भटठा के निकट से गुजर रहे ग्रामीणों ने खून से सने हुए कुछ कपड़े देखे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब छानबीन करनी शुरू की तो पता चला कि कपड़े भट्ठे के चौकीदार धर्मपाल(55) के हैं। पुलिस ने धर्मपाल की खोजबीन करनी आरम्भ कर दी लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
पुलिस ने शक के आधार पर जब भट्ठे के भीतर तलाशी ली तो किसी शव के जलाए जाने के निशान मिले। इसके बाद पुलिस भटठे के एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करनी शुरू कर दी। पता चला कि सिरोली गांव में खुले भटठे का मालिक सतबीर मलिक है।
कुछ माह पूर्व भटठे पर चौकीदारी करने वाले धर्मपाल ने गांव की जमीन बेची थी जिसके एवज उसे पांच लाख रुपये मिले थे। धर्मपाल ने यह रुपये सतबीर को उधार दे रखे थे। धर्मपाल लगातार पैसों की मांग कर रहा था लेकिन सतबीर की नियत खराब हो चुकी थी। देर रात धर्मपाल और सतबीर के बीच मारपीट हो गई।
इसके बाद सतबीर ने धर्मपाल को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। हत्या का सबूत मिटाने के लिए सतबीर ने उसका शव भट्ठे में डालकर जला दिया। भटठे में तेज आग होने के कारण कुछ ही देर में शव जलकर राख हो गया। फिलहाल पुलिस भट्ठे से धर्मपाल की हडिडयां निकालने का प्रयास कर रही है उधर सतबीर फरार है और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications