मायावती के घोटालों की जांच के लिए राष्‍ट्रपति से आग्रह

The BJP on Wednesday petitioned President Pratibha Patil seeking a probe into "lawlessness and corruption" in Mayawati ruled Uttar Pradesh.
लखनऊ। प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है मुख्यमंत्री मायावती ने खुद 54 हजार करोड़ रूपये का घोटाला किया है। जब मुख्यमंत्री ही भ्रष्टाचार में लिप्त हों तो जांच की बात कौन करेगा। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रपति से मांग की है कि इन घोटालों की जांच उच्चतम न्यायालय के वर्तमान या पूर्व न्यायाधीश कराएं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पार्टी ने जांच कराने का आग्रह कर दिया है।

उन्होंने बताया कि भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से मिलकर उन्हें घोटालों की सूची सौंपी। उन्होंने कहा कि मायावती ने जो घोटाले किये गये उनकी फेहरिस्त काफी लम्बी है। करीब 25 हजार करोड़ रूपये की सहकारी चीनी मिलों को पोंटी चढ्ढा को कम कीमत पर दे दिया। जिन चीनी मिलों को बेचा गया उनमें से कुछ मिलें तो मुनाफा देने वाली थीं।

राज्य की कुछ बिजली परियोजनाओं को विवादित ढंग से पसंदीदा कंपनियों को दिया गया श्री शाही ने कहा कि आगरा में निजी कंपनी टोरंट पावर को बिजली के वितरण का काम ही नहीं सौंपा गया बल्कि कंपनी को हजारों करोड़ रूपये की संपत्ति भी सौंप दी गयी। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। श्री शाही ने कहा कि पूरे राज्य में रंगदारी की तरह ही एक अवैधानिक कर चलता है जिसे राज्य में माया टैक्स कहा जाता है।

भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि वृद्धावस्था और विधवा पेंशन भी लाभार्थियों को नहीं मिल पा रही है। उनकी छोटी पेंशन में भी कुछ हिस्सा काटकर दिया जाता है। श्री शाही ने कहा कि भाजपा ने मायावती के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। हर साल में उसके कारनामों की जांच करायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+