महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री चव्‍हाण की पत्‍नी के साथ चलती ट्रेन में लूटपाट

Prithviraj Chavan
मुबंई। वर्तमान में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गये है कि वह किसी के साथ भी घटना को अंजाम देने से नहीं कतराते। इसका सबसे बड़ा उदाहरण मुंबई में सामने आया है। मुंबई में चलती ट्रेन में लुटेरों ने मुख्‍यमंत्री पृथ्‍वीराज चव्‍हाण की पत्‍नी सत्‍वशीला के साथ लूटपाट की। लुटेरों ने उनका पर्स और मोबाइल लूट लिया। फिलहाल इस मामले में कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं कराया गया है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार दुस्‍साहस पूर्ण यह वारदात महराष्‍ट्र एक्‍सप्रेस ट्रेन में हुई। लुटेरों ने घटना को अंजाम मनमाड के पास दिया। सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री पृथ्‍वीराज चव्‍हाण की पत्‍नी सत्‍वशीला उत्‍तरी महाराष्‍ट्र के जलगांच के एक मेडिकल कालेज का दौरा करने के बाद शनिवार को महाराष्‍ट्र एक्‍सप्रेस से मुंबई वापस लौट रही थी।

वह एसी 2 में सफर कर रही थी। मनमाड पहुंचने से पहले कुछ अज्ञात बदमाश उनके कम्‍पार्टमेंट में आये और उनके साथ हाथापाई पर उतारु हो गये। देखते ही देखते लुटेरों ने उनको सीट पर ही धक्‍का दे दिया और उनका पर्स तथा मोबाइल लूटकर फरार हो गये। सत्‍वशीला की मानें तो उनके पर्स में 40 हजार रुपये नगद और कुछ जरुरी कागजात थे। खबर लिखे जाने तक इस मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है और ना ही काई शिकायत आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+