फरीदाबाद में कक्षा 3 की बच्‍चे का यौन शोषण

Sexual harassment of class 3 student in Faridabad
फरीदाबाद। यहां के एक प्राईवेट स्कूल में पिछले सात माह से तीसरी कक्षा के एक छात्र के साथ 12वीं कक्षा के तीन छात्र यौन शोषण करते रहे। मामले का खुलासा होने के बाद पीडि़त छात्र के परिजनों ने एनआईटी-3 नंबर स्थित जीवीएन स्कूल में हंगामा किया। बताया जा रहा है कि एक अन्य छात्र करतूत के बारे में किसी को न बताने की अक्सर धमकी देता था। पीडि़त छात्र के अनुसार, उसके साथ अधिकतर स्कूल व बाहर पार्क में अपाकृतिक दुश्‍कर्म किया जाता था।

एसजीएम नगर थाने में डबुआ कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका आठ साल का बेटा एनआईटी-3 नंबर स्थित जीवीएन स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता है। कई दिनों से उदास रहने व किसी से बात नहीं करने पर पूछताछ की गई तो उसने सारी कहानी बयां कर दी।

बताया कि स्कूल में 12वीं कक्षा के तीन छात्र उसके साथ दुश्‍कर्म करते हैं और एक छात्र उसको धमकी देता है। पिछले सात माह से उसके साथ कुकर्म किया जा रहा है। वह धमकी के कारण सहम गया था, इसलिए घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। आक्रोशित परिजन स्कूल पहुंचे और प्रबंधन को घटना से अवगत कराया।

आरोप है कि इस बाबत कोई कार्रवाई न किए जाने से परिजन फिर स्कूल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र का मेडिकल कराया। साथ ही चारों आरोपी छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उनको हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तीन छात्रों पर कुकर्म करने और एक छात्र पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

स्कूल प्रिंसिपल रेणु सूद ने मामले में अधिक जानकारी देने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मामले की सत्यता साबित होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने चारों छात्रों के खिलाफ धारा 377 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर उनको हिरासत में ले लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+