कालका के काल के बाद दिल्ली-हावड़ा रूट पर फिर दौड़ पड़ी ट्रेनें

कालका मेल के दिल्ली-हावड़ा रूट पर हुए गंभीर हादसे के बाद यहां के रेल ट्रैक पर मलबा फैला पड़ा था। ट्रेन की 13 बोगियां इस हादसे में मलबे में तब्दील हो गई थीं। डिब्बों में लाशें फंसी पड़ी थीं। सेना के जवान इन लाशों को बोगियों से काटकर निकालने का काम पिछले 2 दिनों से कर रहे थे। सोमवार को लाशों को बोगियों से निकालने और मलबे को ट्रैक से हटाने का काम पूरा हो गया था।
यह ट्रैक पश्चिम बंगाल और बिहार को दिल्ली से जोड़ता है। जिस वजह से यह देश का व्यस्ततम रेल मार्ग है। पिछले 2 दिनों में ही इस ट्रैक पर चलने वाली 27 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा था और 50 ट्रेनों के रूट बदले गए थे। इस वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications