सीबीआई ने 9 घूसखोरों पर मुकदमा दर्ज किया

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने तत्कालीन अतिरिक्त केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (उत्तर क्षेत्र) एस.के. खन्ना, तत्कालीन क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त (दिल्ली दक्षिण) एम.एस. कालिया, तत्कालीन प्रवर्तन अधिकारी सी.एस. गोगना के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल ये अधिकारी अन्य स्थानों पर कार्यरत हैं। इसके अलावा पांच प्रवर्तन अधिकारियों बिकास राय, अनूप शर्मा, प्रोमिला सिंह, राजीव मुखर्जी, सुधीर बतरा और आर.एस. तलवार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
सीबीआई ने आरोप लगाया है कि ईपीएफओ के अधिकारियों ने दिल्ली की कंपनी बी.एल. कश्यप एंड संस के चार अफसरों के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र किया। सीबीआई इन अफसरों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की पड़ताल में जुट गई है। संभव है कि इन अफसरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications