50 रुपए महंगी हो सकती है रसोई गैस

LPG Price may hike up to Rupee 50
दिल्‍ली। एलपीजी के बढ़े दामों का दर्द अभी लोग भूले भी नहीं थे कि सरकार ने इसके दाम फिर से बढ़ाने की फिर से तैयारी कर ली है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। मंत्रालय इस पर अपनी एक रिपोर्ट तैयार कर रहा है जो तेल मूल्‍य समीक्षा पर गठित मंत्री समूह में पेश की जाएगी। अगले महीने होने वाली इस बैठक में एलपीजी के दाम 50 रुपए तक बढ़ सकते हैं।

एलपीजी के दामों में 50 रुपए की बढ़ोत्‍तरी के बाद भी तेल कंपनियां खुश नहीं हैं। कंपनियों को खुश करने के लिए तेल मंत्रालय एलपीजी के दाम बढ़ाने के लिए अपनी रिपोर्ट पेश करेगा। हालांकि इस पर मोहर मंत्री समूह की होने वाली बैठक के बाद ही लिया जाएगा।

सरकार एलपीजी और केरोसीन तेल पर सब्सिडी देने की भी योजना बना रही है। इसके लिए नंदन नीलेकणी की अध्‍यक्षता वाली टीम ने वित्‍त मंत्री को रिपोर्ट सौंप दी है। इस रिपोर्ट में यह बताया गया है कि कैसे उपभोक्‍ताओं को सीधे सब्सिडी दी जा सकती है। अगले महीने होने वाली बैठक में इस पर भी चर्चा की जाएगी।

महंगाई की मार झेल रही आम जनता को फिलहाल ये खबर जरूर परेशान करेगी। अगर सरकार ने एलपीजी के दाम और 50 रुपए बढ़ाने का निर्णय ले लिया तो एक महीने के अंदर ही इसके दाम 100 रुपए तक बढ़ जाएंगे। यानि पिछले कुछ समय में लोगों का खाना तो महंगा हुआ ही है इसके साथ ही खाना पकाना भी महंगा हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+