यूपी: बसपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना अयाना थाना क्षेत्र की है जहां बसपा नेता वीरेंद्र सिंह (50) को सोमवार को उनके घर के पास मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी। श्री सिंह बसपा की जिला कमेटी के सदस्य होने के साथ सेक्टर प्रभारी भी थे। पुलिस ने बताया कि गोलियां लगने के बाद
गम्भीर रूप से घायल सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार इस संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ज्यादा कुछ बताने से इंकार करते हुए पुलिस ने कहा कि घटना के पीछे राजनीतिक रंजिश हो सकती है। जांच की जा रही है। दोषियों की गिरफ्तारी और घटना के विरोध में बसपा नेता के समर्थक आज सड़कों पर
उतरकर प्रदशर्न कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अभी दो दिन पूर्व ही गोरखपुर में एक बसपा नेता को सरेराह नकाबपोश हमलावरों ने गोली मार दी थी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। छानबीन में बसपा नेता का किसी महिला से अवैध संबंध की बात निकल कर सामने आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications