क्‍या तिरुपति से ज्‍यादा अमीर हैं पद्मनाभम भगवान?

Sree Padmanabhaswamy temple, Tirupati Temple
बेंगलुरु। केरल के पद्मनभास्‍वामी मंदिर के दो तहखानों में मिले खजाने की कीमत 50,000 करोड़ पहुंच चुकी है। अभी एक और तहखाने का खुलना बाकी है। अनुमान है कि मंदिर में मिलने वाले खजाने की कीमत 1 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है। इन बातों से एक सवाल यह भी उठने लगा है कि क्‍या केरल के भगवान अनंत पद्मनाभम तिरुमाला के भगवान तिरुप‍ित से ज्‍यादा अमीर हैं? यानी क्‍या विश्‍व के सबसे धनवान मंदिर तिरुपति से ज्‍यादा धन इस मंदिर में है?

पद्मनभास्‍वामी मंदिर में मिले खजाने को देखें तो लगेगा जैसे कोई सोने की खान हाथ लग गई हो। इस खजाने के मिलने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि मंदिर ट्रस्‍ट के पास करीब 70 हजार करोड़ रुपए के ऊपर सोने के जेवरात हैं। यानी तिरुपति मंदिर ट्रस्‍ट से ज्‍यादा। वर्तमान में तिरुपति मंदिर के पास सोने की कीमत करीब 52 हजार करोड़ रुपए है, और इसी वजह से इसे दुनिया का सबसे धनवान मंदिर कहा जाता है।

खजाने में मिली वस्‍तुओं में सबसे ज्‍यादा आकर्षण का केंद्र रहा 18 फुट लंबा सोने का हार है, जो 10.5 किलो का है। करीब 536 किलो सोने के भारतीय सिक्‍के, 20 किलो सोने के ब्रिटिश सिक्‍के। यह सब शुक्रवार को मिला।

इसमें तमाम सिक्‍के नेपोलियन के जमाने के हैं। ढेर सारे हीरे व दुलर्भ पत्‍थर भी इस खजाने में हैं। राज्‍य सरकार इस खजाने को सरकारी संपत्ति घोषित करने की तैयारी कर रही है। उम्‍मीद है सोमवार तक खजाने की कीमत की गणना पूरी हो जायेगी। माना जा रहा है कि यह कीमत 1000 करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है।

केरल सरकर ने फिलहाल मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी है। मंदिर की संपत्ति को राज्‍य संपत्ति घोषित करने को लेकर सरकार फिलहाल कुछ नहीं कर सकती, क्‍योंकि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस मंदिर का निर्माण 18वीं सदी में ट्रैवनकोर साम्राज्‍य के राजा मार्तंड वर्मा ने बनवाया था। तिरुवनंतपुरम का नाम भी मंदिर के भगवान अनंत पद्मनाभन के नाम पर पड़ा।

;

आपसे सवाल-

इस धन का क्‍या किया जाना चाहिये? अपने उत्‍तर लिखने के लिए गूगल/ट्विटर/फेसबुक आईडी से लॉग इन करें और कमेंट बॉक्‍स में जवाब लिखें। आप हमें अपने जवाब [email protected] पर भेज भी सकते हैं। ई-मेल का सबजेक्‍ट Padmanabhaswamy Temple होना चाहिये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+