‘गौमांस खाओ, पौरूष शक्ति बढ़ाओ' स्लोगन पर बवाल

Bajrang Dal protest
सिरसा। हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए कुछ लोग नए-नए कारनामे कर रहे हैं। सिरसा शहर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां टी-शर्ट पर कुछ ऐसे आपत्तिजनक स्लोगन लिखे हुए हैं जिससे हिंदूवादी लोग गुस्से में है।

बजरंग दल के जिला संयोजक सुनील पुत्र रत्नलाल ने इस संबंध में शहर थाने में केस दर्ज कराया है। शहर थाना पुलिस ने सुनील की शिकायत पर रोडी बाजार स्थित अरोड़ा गारमेंट के संचालक राकेश कुमार निवासी प्रीत नगर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में भादंस की धारा 293, 295 के तहत केस दर्ज किया है।

सुनील कुमार ने बताया कि रोड़ी बाजार स्थित अरोड़ा गारमेंट पर टी-शर्ट बेची जा रही थी जिस पर कुछ आपत्तिजनक शब्द अंकित थे। टी-शर्ट पर अंग्रेजी में लिखा हुआ था कि गौमांस खाने से पौरूष शक्ति बढ़ती है।

जब उक्त टी-शर्ट लेकर युवक दुकान से बाहर आया तो बजरंग दल के किसी कार्यकर्ता ने टी-शर्ट देख ली और उस पर लिख स्लोगन पढ़कर युवक को बताया। युवक टी-शर्ट वापस करने के लिए दुकानदार के पास गया तो दुकानदार ने टी-शर्ट वापस लेने से इनकार कर दिया। बाद में इसकी सूचना सुनील कुमार को कर दी।

सुनील कुमार उसी समय उक्त दुकान पर गया तथा दुकानदार से विवादित स्लोगन लिखी हुई टी-शर्ट 150 रुपये में खरीदकर बिल ले लिया। सुनील कुमार का कहना है कि उन्होंने दुकानदार से उक्त टी-शर्ट न बेचने की बात कही मगर दुकानदार ने कहा कि उसके पास जो कपड़े हैं वह बेचेगा।

बाद में सुनीलकुमार ने इसकी शिकायत शहर थाने में दी। पुलिस ने उसी समय दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच का जिम्मा उपनिरीक्षक हंसराज को सौंप दिया है।

बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

गौमांस के बारे में टी-शर्ट पर विवादित स्लोगन लिखने के विरोध में आज बिजरंग दल व अन्य हिंदूवादी संगठनों ने आज सुभाष चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने उक्त टी-शर्ट को जलाकर अपना रोष जताया और पुलिस से टी-शर्ट बनाने वाली कंपनी को सील करने की मांग की।

इस अवसर पर बजरंग दल के सह जिला संयोजक कपिल जोशी, सह नगर प्रमुख ललित सोलंकी, ललित छिम्पा, गौरव मिढा, मनीष शर्मा, अखिल भारतीय गौ ग्राम सेवा समिति के संयोजक राजेश लंबोरिया, विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री रामनिवास सिंगला, सर्व सेवा वैल्फेयर ट्रस्ट श्याम बांसल, हर्ष कुमार, श्री गौशाला से सुधीर कुमार मैनेजर व शहर के अनेक गौ भक्त उपस्थित थे।

आरोपी रिमांड पर

विवादित टी-शर्ट बेचने के आरोप में गिरफ्तार दुकानदार राकेश कुमार को शहर पुलिस ने आज अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत से आरोपी को रिमांड पर देने की गुहार की जिस पर अदालत ने उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

जांच अधिकारी हंसराज ने बताया कि आरोपी को दिल्ली लेकर उस दुकान का पता किया जाएगा जहां से टी-शर्ट खरीदी गई थी क्योकि राकेश दिल्ली से ही उक्त टी-शर्ट लेकर आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+