रियल लाईफ के 'बाप नंबरी बेटा दस नंबरी', ठगे 50 लाख

Father-son thugs Rs. 50 lakhs in Haryana
गुडग़ांव। आपने कादर खान व शक्ति कपूर की 'बाप नंबरी बेटा दस नंबरी' फिल्म तो जरूर देखी होगी। यदि डीएलएफ फेज-3 के वी ब्लॉक निवासी बिजनेसमैन शशांक बाली ने यह फिल्म देखी होती तो शायद 50 लाख की ठगी से बच जाते। उन्हें एक बाप-बेटे ने मिलकर उधार दी गई लाखों की रकम के बदले में करीब 50 लाख के नकली जेवर थमा दी। पूरे कारनामे का खुलासा उस वक्त हुआ, जब बिजनेसमैन ने अपने बैंक लॉकर में रखी जूलरी की जांच करवाई।

रकम के बदले में दी गई पूरी जूलरी नकली निकली। बिजनेसमैन आरोपी बाप बेटे को कई साल से जानता है। वह कुछ साल पहले दिल्ली में उनका पड़ोसी था। उसी वक्त दोनों आरोपियों को यह रकम दी थी। पुलिस ने इस बारे में शिकायत मिलने के बाद आरोपी बाप बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश रचने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिजनेसमैन शशांक बाली पहले दिल्ली के साकेत एरिया में रहते थे। यहां पर जवाहर लाल उनके पड़ोसी थे। कई साल साथ रहने के कारण दोनों के बीच कई बार लाखों का लेन देन हुआ। करीब 5 साल पहले शशांक अपने परिवार के साथ गुडग़ांव आ गए। इस दौरान उनकी पड़ोसी जवाहर लाल पर करीब 50 लाख की उधारी रह गई। जब उन्होंने जवाहर से उधार दी रकम वापस मांगी, तब उसने रकम के बदले में जूलरी देने की बात कही। कई बार जवाहर का बेटा तरुण गुडग़ांव में जूलरी देकर गया।

रकम के बदले में जूलरी देने का सिलसिला एक साल तक चलता रहा। करीब 50 लाख की रकम के बदले जूलरी देने पर शशांक बाली को शक हुआ। उन्होंने अपने लॉकर में रखी कुछ जूलरी की जांच करवाई। यह जूलरी नकली मिलने पर वह दंग रह गए। इसके बाद उन्होंने पूरी जूलरी की जांच करवाई तो पाया कि जवाहर और तरुण ने जो जूलरी उन्हें दी है, वह पूरी नकली है। मामला जानकारी में आने के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई।

जब उन्होंने जवाहर से अपनी रकम मांगी तो उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। धोखाधड़ी की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच की। 50 लाख के लेने देन की बात भी जांच में सही पाई गई। पुलिस ने जांच में जूलरी को नकली पाया। इसके बाद पुलिस ने शशांक बाली की शिकायत पर बाप बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+